फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से सर्द हुआ मौसम, बढ़ी ठंड

Sun, 07 Feb 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को दोपहर बाद विभिन्न इलाकों में बूंदाबादी होने से मौसम सर्द हो गया। इससे तापमान मेें गिरावट दर्ज की गई है। बूंदाबांदी को सभी फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। मौसम विभाग  ने सोमवार को बदली रहने व बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन



रविवार को सुबह के समय आसमान में धुंध व बदली छाई रही। दोपहर के समय हल्की धूप निकल आई। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलने से कई इलाकों में बूंदाबांदी होने लगी। शाम के समय शहर समेत कई क्षेत्रों मेें हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से तापमान में गिरावट आने के साथ ही ठंड में इजाफा हो गया। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश सभी प्रमुख फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को बदली रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।

 नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 23.0 डिग्री   सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।  न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य आंका गया। मौसम में आर्द्रता 75-54 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 1.7  किमी/घंटे रिकॉर्ड  की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें