फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने कंपाया, लुढ़का पारा

Mon, 12 Dec 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
सर्दी का सितम जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में हो रही गलन भरी ठंड से परेशान लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिल पाई। बर्फीली हवाओं ने लोगों को कंपा दिया। दिन भर धूप नहीं निकलने से हुई भीषण ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया। कड़ाके की ठंड होने से न्यूनतम तापमान लुढ़ककर एक बार फिर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सुबह घना कोहरा रहने और दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने की संभावना है। 
विज्ञापन



रविवार को दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई थी। सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। दिन भर आसमान में धुंध छाई रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। धूप नहीं निकलने से लोग दिन भर ठंड से परेशान रहे। हवा का रुख बदलने से पछुआ हवा बदल गई और पुरवा हवा चलने लगी। बर्फीली हवाओं के चलने से हो रही गलन भरी ठंड से जनजीवन बेहाल हो गया है।

ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। प्रशासन की ओर से की गई अलाव की व्यवस्था सहीं नहीं होने से लोग अलाव की तलाश मेें भटकते रहे। दिन भर हुई गलन भरी ठंड से एक बार फिर पारा लुढ़ककर 9.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। विभाग ने मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा  रहने और दिन भर धुंध छाई रहने की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें