फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कोच मो. आजाद को पैरा रोइंग टीम के पदक जीतने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुलतानपुर। 28 अगस्त से आठ सितंबर तक पेरिस में होने वाली पैरालंपिक गेम्स में हिस्सा लेने जा रही इंडिया की रोइंग टीम के कोच जिले के मोहम्मद आजाद हैं। आजाद 2014 के एशियाड पदक विजेता हैं। नौकायन में इन्हें कांस्य पदक मिला था। अब उनकी अगुवाई में पैरा रोइंग टीम 23 अगस्त को दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना होगी। उन्हें पूरा भरोसा है कि टीम पदक जीतेगी
विज्ञापन

पेरिस पैरालंपिक 2024 में पहली बार शामिल रोइंग गेम के मिक्स डबल इवेंट में इंडिया की टीम प्रतिभाग कर रही है। टीम में रोइंग खिलाड़ी के. नारायना (आंध्र प्रदेश), अनीता (राजस्थान) शामिल हैं। दोनों को कोच मोहम्मद आजाद (उत्तर प्रदेश) और सह कोच ममता जीना (ओडिशा) ने प्रशिक्षित किया है। सुल्तानपुर के कूरेभार ब्लॉक के आमकोल (मोघड़ा) निवासी अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी मो. आजाद 2014 के एशियाड पदक विजेता हैं। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित कर चुके हैं। आजाद पुणे में रोइंग खिलाड़ियों को बतौर कोच प्रशिक्षण देते हैं। आजाद ने बताया कि पेरिस में होने वाली पैरालंपिक गेम में रोइंग इवेंट 30 अगस्त से दो सितंबर के बीच खेला जाएगा। इंडिया का 30 अगस्त को हिट्स, 31 अगस्त को रेपेचेज, एक सितंबर को फाइनल ए और फाइनल बी होगा। दो सितंबर को मौसम की स्थिति खराब होने पर रिजर्व डे रखा गया है।
सेना में सूबेदार हैं मो. आजाद

मौजूदा समय में मो. आजाद पुणे में सेना के इंजीनियरिंग कोर में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं। केएनआई सुल्तानपुर से इन्होंने बीए द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई की, फिर 2009 में इनका सेना में चयन हो गया। आजाद 2011 से रोइंग (नौकायन) खेल रहे हैं।
विज्ञापन

चार अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं के. नारायन

साउथ कोरिया के चुंजु में हुई पैरा एशियन गेम में रोइंग इवेंट के मिक्स डबल में पहली बार भारत को मेडल दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी के. नारायण और अनीता की जोड़ी ने पैरालंपिक कोटा जीता था। के. नारायण सेना में हैं। बार्डर पर हुए माइन ब्लास्ट में उनका एक पैर खराब हो गया था। इससे पहले वह अलग-अलग रोइंग इवेंट में चार अंतरराष्ट्रीय और चार राष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। वहीं वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप खेल चुकी अनीता किसी नौकरी या व्यवसाय में नहीं हैं। एक ट्रेन हादसे में घुटने से उनका एक पैर कट गया था। इनके पिता रिटायर्ड फौजी हैं। अनीता भाग्यशाली हैं कि मात्र साल भर के रोइंग प्रशिक्षण बाद ही इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी काबिलियत दिखाने का सुनहरा मौका मिला और वह अपने कोच आजाद की उम्मीदों पर खरी उतरीं।


थाईलैंड को हराकर प्राप्त किया कोटा
सुल्तानपुर। पैरालंपिक में पैरा रोइंग के मिक्स इवेंट में 11 देश ही हिस्सा ले सकते हैं। इनमें पांच देशों ने वर्ल्ड रोइंग चैंपियनशिप से कोटा प्राप्त किया और बचे हुई देश अपने-अपने महाद्वीप से कोटा प्राप्त करते हैं। हर एक महाद्वीप से एक-एक देश को ही कोटा प्राप्त होता है। इंडिया ने 19 से 21 अप्रैल 2024 में अपना कोटा साउथ कोरिया में थाईलैंड को पराजित करके प्राप्त किया था।




उम्मीद है... पदक जीतेगी टीम
रोइंग के अंतरराष्ट्रीय कोच मोहम्मद आजाद ने बताया कि उनके नेतृत्व में 2022 में चीन में पैरा एशियन गेम्स में पहली बार भारत की रोइंग टीम शामिल हुई थी और देश को सिल्वर मेडल मिला था। पूरी उम्मीद है कि पैरालंपिक 2024 में भी रोइंग के मिक्स डबल में हमारे खिलाड़ी बेहतर करेंगे और इंडिया के हिस्से पदक जरूर आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें