अमेठी के सीएमओ को रविवार सुबह अचानक हार्टअटैक पड़ गया। उन्हें जगदीशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। अमेठी केे सीएमओ डॉ. आनंद ओझा (48) जगदीशपुर स्थित यूपीएसआईडीसी कॉलोनी में रहते हैं।
रविवार सुबह करीब 10 बजे वे ऑफिस जाने के लिए तैयार हो रहे थे। अचानक उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। उनके आवास पर मौजूद लोग उन्हें गंभीर हालत में जगदीशपुर स्थित एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। सीएमओ डॉ. ओझा फैजाबाद जिले के तिलक राममिश्र का पुरवा इनायतनगर के मूल निवासी हैं।