फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादलों ने दी गर्मी से राहत

Wed, 17 May 2017 09:54 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बारिश ने दी राहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम का मिजाज बदलने से बुधवार को धूल भरी आंधी चलने लगी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाने और तापमान में गिरावट का अनुमान है।
विज्ञापन



बुधवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। सुबह करीब 10.30 बजे तेज गति से धूल भरी आंधी चलने लगी। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। दिन भर आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आ गई। आसमान में छाए बादलों ने कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दे दी है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 39.0 से गिरकर 35.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 79-41 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 7.5 किमी/घंटे  रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग की मानें तो बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और तापमान में गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें