फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स लिपिक ने भाई के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, बेटी ने खोली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। टैक्स लिपिक ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। ये खुलासा टैक्स लिपिक की बेटी ने एसओ के सामने किया है। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पापा और चाचा ने मिलकर उसकी मां की पहले गला घोंटकर हत्या की और फिर साड़ी के सहारे पंखे से शव को टांग दिया।
विज्ञापन

पापा और चाचा ने उसकी और भाई की पिटाई भी की। इसके साथ मुंह न खोलने की धमकी भी दिया। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पिता समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्तपुर नगर पंचायत में टैक्स लिपिक के पद पर तैनात अरविंद उपाध्याय परिवार के साथ पंचायत में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। अरविंद की पत्नी अनीता (40) की बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अरविंद उपाध्याय बिना किसी को बताए पत्नी के शव को लेकर अपने पैतृक गांव नसीरपुर चले गए थे।
विज्ञापन

इस बीच अनीता की बेटी आकृति (19) ने आस-पास के लोगों को मां की हत्या किए जाने की बात बताई तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। दोस्तपुर थाने की पुलिस ने महरुआ थाने की पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया।
सूचना के बाद बृहस्पतिवार को महरुआ थाने की पुलिस ने नसीरपुर गांव पहुंचकर अनीता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद एसओ दोस्तपुर विजय कुमार सिंह टैक्स लिपिक के घर पहुंचे और आकृति से पूछताछ की।
आकृति ने एसओ को बताया कि पापा ने मेरे सामने मां की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव को साड़ी से पंखे के सहारे टांगा था। हमें और भैया आदर्श (16) को पापा और चाचा ने पीटा और किसी से कुछ न बोलने की धमकी दी। एसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि आकृति के तहरीर पर अरविंद समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें