सुल्तानपुर। गोमती मित्र मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने साप्ताहिक श्रमदान के तहत रविवार को शहर के सीताकुंड धाम परिसर को तीन घंटे में साफ-सुथरा किया।
मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन की अगुवाई में सीताकुंड धाम पर सुबह छह बजे साप्ताहिक श्रमदान शुरू किया गया। फावड़ा व झाड़ू लेकर गोमती मित्रों ने सफाई शुरू की। तीन घंटे में गोमती मित्रों ने पूरे सीताकुंड धाम परिसर को साफ-सुथरा कर दिया। श्रमदान करने वालों में मुन्ना सोनी, संत कुमार प्रधान, डॉ. कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, आलोक तिवारी, सोनू सिंह, अभय समेत अन्य लोग शामिल रहे।