फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कक्षा-चार के छात्र को शिक्षक ने लोहे के स्केल से पीटा

Sun, 13 Apr 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 ​स्कूल में पिटाई के बाद बच्चे की पीठ पर आई चोटें।
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे के निजी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा चार के छात्र की शिक्षक ने लोहे के स्केल से पिटाई कर दी। जिससे बच्चे के चेहरे और पीठ पर चोटें आई हैं। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


कटसारी गांव के हरीश सिंह का भतीजा कादीपुर कस्बे के निजी स्कूल में कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि शुक्रवार को अंतिम पीरियड में एक शिक्षक ने किसी बात पर लोहे के स्केल से उनके भतीजे की पिटाई कर दी। पिटाई से बच्चे को चोटें भी आई हैं। डरा-सहमा बच्चा रोते हुए घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने उसकी चोटें देखीं, तो सन्न रह गए।
घर वालों ने उसका उपचार कराया। जब इसकी शिकायत लेकर परिजन स्कूल गए तो उन्हें धमकी दी गई। जिसके बाद शुक्रवार को बच्चे के चाचा हरीश सिंह ने अज्ञात शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ कादीपुर विनय गौतम ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें