फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कांवड़ यात्रा और चेहल्लुम की तैयारियों पर पालिका अलर्ट

Thu, 30 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
नगर पालिका में बैठक को संबो​धित करते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल। स्रोत-नगर पालिका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सावन मास की कांवड़ यात्रा, आगामी चेहल्लुम के लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर पालिका सभागार में बुधवार को अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। जिसमें सफाई, जलकल और मार्ग प्रकाश विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व सभासदों ने व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सावन मास के दौरान नगर के सभी प्रमुख मंदिरों के आसपास नियमित साफ-सफाई कराई जाए। जहां कूड़ा जमा हो, उसका तत्काल उठान सुनिश्चित किया जाए। मंदिरों के आसपास स्थित नालों और नालियों की सफाई कर जलभराव की स्थिति न बनने देने के निर्देश दिए। बताया कि प्रत्येक सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। चेहल्लुम के मद्देनजर अटल पर्यावरण पार्क के पास स्थित कर्बला परिसर की विशेष सफाई, चूना छिड़काव और जुलूस मार्ग की समुचित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभासद अरशद हबीब, अफजल अंसारी, अजय सिंह, मनीष जायसवाल, मंगरू प्रसाद प्रजापति, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक पुनीत कुमार गुप्ता, प्रभारी सफाई हनुमान सिंह, प्रभारी मार्ग प्रकाश अजय तिवारी व सफाई नायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें