सुल्तानपुर। वर्षों पहले लगे सेमी इलेक्ट्रॉनिक चाइना के मीटर अब लुके-छुपे उपभोक्ताओं के घरों में बचे हैं। इनकी तादाद सैकड़े से भी कम होगी। चाइना के मीटर उतरने के बाद डिजिटल स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अभी तक शहर में 5103 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। अभी मीटर लगाने का कार्य चल रहा है।
विद्युत वितरण निगम उपभोक्ताओं के घरों में लगे मीटरों में बदलाव करता आ रहा है। इंजीनियराें के मुताबिक साधारण मीटर के बाद दशक भर पहले वर्षों चाइना के सेमी इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए गए थे। विभिन्न कंपनियों के पूर्ण इलेक्ट्राॅनिक मीटर लगा दिए गए। बाजार में आधुनिक मीटर आने के बाद विभिन्न कंपनियों के सेमी डिजिटल मीटर लगाए गए। अभी जिले के 4.35 हजार उपभोक्ताओं के यहां यह मीटर चल रहे हैँ। इन्हीं मीटरों से बिलिंग की जा रही है। अब स्मार्ट मीटर पूरा डिजिटल आ गया है।
पावर काॅर्पोरेशन के निर्देश पर पहले चरण में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। निगम के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक शहर में 5103 स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अभी शहर में करीब 30 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है।
इनसेट
रिकॉर्ड में नहीं उपलब्ध चाइना के मीटर
अधीक्षण अभियंता अखिलेश सिंह ने बताया कि गांवों में हो सकता है कि कुछ उपभोक्ताओं के यहां चाइना मीटर हों लेकिन उसका आंकड़ा नहीं है। जिले के करीब 4.35 हजार उपभोक्ताओं के यहां सेमी डिजिटल मीटर विभिन्न कंपनियों के चल रहे हैं। शहर में करीब 5103 स्मार्ट मीटर लग गए हैं।