भगवान राम के बालरूप का अभिनय करता छात्र।
सुल्तानपुर। अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर बल्दीराय के प्राथमिक विद्यालय कांपा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र अखिलेश कुमार ने प्रभु श्रीराम के बाल रूप का अभिनय किया गया। अर्पिता, अंजली, परिधि, ममता, पूजा, दिव्यांशी, शगुन, चाहत, प्रशांत, तरंग, अमित, आयुष ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
शिक्षक वैभव सिंह, संजय ओझा, लवलेश कुमार, संध्या, कंचन सिंह, दुर्गावती सिंह ने प्रभु श्रीराम के बाल रूप की आरती उतारी और पूजन-अर्चन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कांपा के रामकरन मौर्य, विपिन तिवारी और कुलदीप सिंह के नेतृत्व में राम झांकी भी निकाली गई। झांकी में रामधुन पर नृत्य करते हुए गांव के लोग भी शामिल हुए। जगह-जगह श्रीराम के बाल रूप का लोगों ने दर्शन-पूजन किया।