फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब किनारे बच्चों ने देखा अजगर, मचा हड़कंप

Sun, 04 May 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मोतिगरपुर के सुल्तानपुर कला गांव में तालाब के किनारे दिखा अजगर। 
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर कला गांव में शनिवार दोपहर में अजगर निकलने से लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को पकड़कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर सुल्तानपुर कला गांव निवासी हुकुमचंद पांडेय के घर के बगल स्थित तालाब के किनारे बच्चों ने एक अजगर को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह, उमाशंकर, राजकुमार और चौकीदार किसाने तालाब के पास पहुंचे। करीब पांच फीट लंबे और 15 किलो वजन वाले अजगर को वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया।
वन दरोगा चंद्र प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, जहां वह अपने प्राकृतिक वातावरण में रह सकें। उन्होंने कहा कि यदि वे किसी वन्यजीव को देखें तो तुरंत सूचना दें और उसे नुकसान पहुंचाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें