फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब व नदी में डूबने से बच्चे और बालक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
. कुड़वार के पूरे रामदयाल भड़रा गांव के पास शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। स्रोत- ग्राम
विज्ञापन
कुड़वार। अलग-अलग स्थानों पर तालाब व नदी में डूबने से एक बच्चे व बालक की मौत हो गई। कुड़वार के हरखपुर में शनिवार दोपहर एक बालक की खेलते समय तालाब में डूबने से मौत हो गई। वहीं, पूरे रामदयाल भड़रा के पास शुक्रवार को डूबे बालक का शव शनिवार को गोमती नदी में उतराता मिला।
विज्ञापन

हरखपुर निवासी वारिस का पुत्र ताहा खान (06) शनिवार दोपहर 12:30 बजे खेलते समय घर के बगल स्थित तालाब में फिसलकर डूब गया। लोगों ने उसे बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। कुड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि शव पानी से बाहर निकाल लिया गया है।
वहीं, पूरे रामदयाल भड़रा गांव निवासी धर्मचंद्र निषाद के पुत्र हिमांशु (12) का शव शनिवार दोपहर एक बजे गांव के पास से गुजरी गोमती नदी में पानी में उतराता मिला। परिजनों के मुताबिक हिमांशु शुक्रवार दोपहर पशुओं को चराने गोमती नदी किनारे गया था। वहां पर वह नदी में डूब गया था। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों शव बाहर निकाल लिए गए हैं, परिजनों के पहचान के बाद विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें