फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एक्सप्रेसवे पर रेलिंग से टकराई बेकाबू बस, एक यात्री घायल

Sun, 20 Sep 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विंदेश्वरीगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के भटपुरवा डीह के पास शनिवार सुबह दिल्ली से पटना जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर रेलिंग टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार 16 यात्री थे। एक यात्री को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी रामचरन वर्मा ने बताया कि दुर्घटना सुबह 6:50 बजे हुई। बस को हाथरस के चंद्रपा, अलेपुर निवासी सलमान चला रहे थे। उनको नींद आने से दुर्घटना हो गई। बस पर सवार एटा जिले के फेरुआ, अड़सरा निवासी शनि (28) को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पहुंची एंबुलेंस से उनका प्राथमिक इलाज किया गया। सभी यात्रियों को दूसरी बस गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बल्दीराय थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एक्सप्रेसवे पर पलटा बेकाबू ट्रक, बिखरी प्लाई

विंदेश्वरीगंज। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बल्दीराय के चितौरा समरथपुर के पास शनिवार सुबह 8.50 बजे शटरिंग की प्लाई से लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के दौरान वाहन में सवार लोग सुरक्षित बच गए। ट्रक हरियाणा से प्लाई लादकर सीतामढ़ी, बिहार जा रहा था। ट्रक चालक राजा बाबू कुमार (26) निवासी बघारी, रूनी सैदपुर, सीतामढ़ी व खलासी सूरज (22) निवासी खुम्हा, रूनी सैदपुर सवार थे। एक्सप्रेसवे पर फैली प्लाई को यूपीडा टीम ने हटवाया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें