फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में डेंगू से पीड़ित मिला मासूम

Thu, 05 Nov 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर थाने के पूरे सुक्खा मजरे टीकरमाफी में दो वर्षीय मासूम में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। मंगलवार को परिवारीजनों ने उसे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसका इलाज शुरू किया। हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र संग्रामपुर के गांव पूरे सुक्खा मजरे टीकरमाफी निवासी कन्हैयालाल कोरी का दो वर्षीय अंकुश कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिवारीजनों ने पहले तो उसका इलाज बाजार के ही प्राइवेट चिकित्सक से कराना शुुरू किया। मंगलवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवारीजनों ने उसे मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल ले गए। वहां हुई पैथालॉजी जांच में उसमें डेंगू के लक्षण पाए गए।

हालांकि चिकित्सकों ने अंकुश को भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया। बुधवार को अंकुश की हालत फिर बिगड़ी तो चिकित्सकों ने दोबारा उसकी जांच कराई। जांच रिपोर्ट में अंकुश का प्लेटलेट्स तेजी से घटता देख चिकित्सकों ने बुधवार रात उसे लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लखनऊ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें