फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में बालक की मौत

Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगतवतगढ़ गांव के पास बुधवार रात विसर्जन के लिए देवी प्रतिमा लेकर जा रही पिकअप ऊंचाई पर चढ़ते समय पीछे की ओर फिसल गई। इस दौरान पीछे से आ रहा बालक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में घायल बालक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भगवतगढ़ गांव से बाल दुर्गापूजा की विसर्जन यात्रा बुधवार शाम निकली थी। रात में देवी प्रतिमा को लेकर पिकअप आगे की ओर बढ़ी। विसर्जन शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रास्ते में अचानक ऊंचाई पर चढ़ते समय पिकअप पीछे की ओर फिसलने लगी। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

इस बीच पैदल जा रहा भगतवगढ़ भपटा गांव निवासी संदीप पांडेय का पुत्र दिव्यांश पांडेय (12) पिकअप की चपेट में आ गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर लाया गया।
विज्ञापन


रात में दोबारा उसकी हालत गंभीर होने लगी। आननफानन परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात श्याम सुंदर ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें