फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमरेमऊ तालाब में मंगलवार की शाम तालाब में स्नान करते समय एक बच्चा पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने बच्चे को पानी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

करौंदीकलां थाना क्षेत्र के असलाहुद्दीनपुर गांव निवासी राम कुमार का बेटा चंद्रेश कुमार (7) मंगलवार की शाम अपने भाई राम सिंह (10) व फुफेरी बहन रोशनी (8) के साथ गांव के पास स्थित अमरेमऊ तालाब में स्नान कर रहा था।
इस दौरान चंद्रेश तालाब में डूब गया। राम सिंह और रोशनी भागकर घर पहुंचे और इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। सूचना के बाद पहुंचे घर वाले तालाब में उतरकर चंद्रेश को बाहर निकाला।
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में चंद्रेश को लेकर परिवारीजन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी राम कुमार के परिवार में पत्नी के साथ ही बेटा राजितराम, राम सिंह, अमरजीत, बेटी चंद्रिका, बेटा बिंद्रेश के साथ ही चंद्रेश था। चंद्रेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें