फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्जल व्रत रखकर दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

Wed, 18 Nov 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा पर बुधवार सुबह गोमती नदी के सीताकुंड घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। आस्था के इस नजारे को देखने के लिए सैकड़ों लोग घाट पर जमा हुए। भीड़ से खचाखच भरे सीताकुंड घाट पर सामूहिक अनुष्ठान को पूर्ण कराने का कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने परिवार के उन्नति की प्रार्थना करते हुए गरीबों को दान-पुण्य भी किया। इसी के साथ छठ पर्व का समापन हुआ।
विज्ञापन



 आदि गंगा गोमती स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर बुधवार की भोर छठ पर्व के अंतिम दिन खूब भीड़ उमड़ी। जैसे पूरा शहर ही छठ माता की पूजा व सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के लिए घाट पर पहुंच गया हो। भोर करीब तीन बजे से ही घाट पर श्रद्धालुओं का जमघट लगने लगा। सूर्योदय के इंतजार में लोग घाट पर पूरब दिशा की ओर नजर गड़ाए रहे। छह बजे के बाद जब सूरज की किरणों का प्रकाश फैला तो अनुष्ठान के महत्वपूर्ण चरण प्रारंभ हो गया।  महिलाओं ने 36 घंटे निर्जल उपवास रख पुत्रों की लंबी उम्र की कामना और परिवार की उन्नति की मनौती को लेकर पूजन-अर्चन किया।

 सूर्य भगवान पर ध्यान केंद्रित करते हुए सर्वप्रथम महिलाओं ने अर्घ्य देकर निर्धारित विधान को पूरा किया। साथ ही घाट पर बनाई गई वेदियों (पिंडों) पर समूह में  छठ माता की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने छठ मइया को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत तोड़ा। पूजा-पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद गरीबों को प्रसाद आदि वितरित किया। धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में परिवार के पुरुष भी महिलाओं के सहयोग में लगे रहे। कई स्वयं सेवी संगठनों की ओर से घाट के पास प्रसाद वितरित किया गया। समूह गायन करते हुए श्रद्धालु घाट से अपने-अपने घर को गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें