सुल्तानपुर। जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पैदल गश्त के साथ-साथ होटलों व रेस्टोरेंट में भी चेकिंग की गई। प्रमुख चौराहों पर बाइकों की चेकिंग भी गई।
शहर के डाकखाना चौराहा, शाहगंज, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भी पुलिस ने चेकिंग की। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियाें को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने को कहा गया है। नववर्ष के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा हाईवे पर भी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को अलर्ट रहने काे कहा गया है। अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)