फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गर्मी-लू से बचाव के लिए अब माध्यमिक स्कूलों के समय में परिवर्तन

Thu, 23 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन इलाके में बुधवार दोपहर सूनी नजर आ रही सड़क। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में लू और भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की है। हालात ऐसे हैं कि दोपहर के समय बाजार और सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही हैं। प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर साफ किया है कि दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचें। माध्यमिक विद्यालयों का समय परिवर्तन कर सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है, ताकि विद्यार्थी तेज धूप से सुरक्षित रह सकें।
विज्ञापन

यदि बाहर जाना जरूरी हो तो सिर और चेहरे को ढककर निकलें और हल्के सूती कपड़े पहनें। स्वास्थ्य विभाग ने भी चक्कर, उल्टी या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। शिक्षा विभाग ने भी कदम उठाया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि समय परिवर्तन का सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू रहेगा, पालन न करने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके पहले परिषदीय स्कूलों के समय में दो दिन पहले परिवर्तन किया गया था। मौसम के आंकड़े भी स्थिति की गंभीरता बता रहे हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जबकि हवाओं की दिशा और गति गर्मी को और तीखा बना रही है। मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लू का असर और व्यापक होगा।
विज्ञापन

इनसेट-
लू से बचाव के लिए क्या करें और क्या न करें
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें और ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी व आम का पन्ना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन में अकेला न छोड़ें, इससे जान का खतरा हो सकता है।

श्रम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए सहायक श्रमायुक्त मधुबन राम ने श्रमिकों के लिए सलाह जारी की है। उन्होंने कहा है कि श्रमिक दिन में बाहर निकलते समय पूरे बाजू के कपड़े पहनें और सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर रखें। साथ ही पानी की बोतल रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें। नियोजकों से कार्यस्थल पर छाया व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें