फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी किन्नर ने जीता डीडीसी चुनाव

Mon, 02 Nov 2015 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत वार्ड संख्या चार के नतीजे चौंकाने वाले रहे। इस क्षेत्र के मतदाताओं ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी। चांदनी किन्नर का सपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का है। जिला पंचायत वार्ड संख्या चार से भाजपा ने जगतार गौतम को प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


इसके अलावा कई अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। यहां के नतीजे चौंकाने वाले रहे। क्षेत्र के लोगों ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी। सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव का दावा है कि चांदनी सपा समर्थित थीं।

चुनाव जीती चांदनी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना है। सोमवार को विजय का प्रमाण पत्र लेने जिला  पंचायत आई चांदनी ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर खुद को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करने की मांग करेंगी। कहा कि वह क्षेत्रवासियों की ऋणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें