फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडी देवी के दर्शन से पूरी होती हर मनोकामना

Wed, 05 Oct 2016 10:53 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
दशहरे पर लगता मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुप्तारगंज का चंडी देवी धाम लोगों की आस्था का केंद्र बना है। मान्यता है कि चंडी देवी के दर्शन मात्र से धन-धान्य में वृद्धि होती है। यहां विजय दशमी पर बड़ा मेला लगता है, जिसमें दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


 
गुप्तारगंज के मां चंडीदेवी धाम का इतिहास काफी पुराना है। मंदिर का निर्माण 1630 ई. में बाजार के ही हीरा साव ने कराया था। बुजुर्ग सियाराम जायसवाल कहते हैं कि हीरा साव इसी भूमि पर मकान बनवाने के लिए खोदाई करवा रहे थे। इस दौरान उन्हें मिट्टी में देवी की मूर्ति दिखाई पड़ी। उसी समय हीरा साव ने मकान बनाने का विचार त्यागकर मंदिर बनाने का संकल्प ले लिया। मान्यता है कि मंदिर की स्थापना के बाद से आसपास के गांवों में माता की कृपा बरसने लगी।

श्रद्धालुओं की आस्था है कि यहां माता के दर्शन मात्र से ही सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। हीरा साव की मृत्यु के बाद उनके वंशज अश्विनी जायसवाल मौजूदा समय में मंदिर की देखरेख करते हैं। धाम में दूर-दराज के लोग माता रानी को कड़ाही देने, मुंडन कराने, विवाहित जोड़े को दर्शन कराने समेत अन्य शुभ प्रयोजनों के लिए आते हैं। आम तौर पर भी यहां हर सोमवार व शुक्रवार को मेला लगाता है। हर साल विजय दशमी पर बड़े मेले का आयोजन होता है, जिसमें जिले के कोने-कोने से लोग दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन


इस बार भी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। फैजाबाद जिले की सीमा पर होने के नाते चंडी माता के दर्शन को पड़ोसी जिले से भी माता के भक्त आते हैं। यहां मांगी गई सारी मुरादें माता रानी पूरी करती हैं।  इलाहाबाद-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित होने के नाते यहां पहुंचना बेहद आसान है। यहां पहुंचने के लिए रोडवेज बसें और टैक्सियां चलती रहती हैं। मंदिर के आसपास बड़ा चबूतरा बना है, जहां भक्त हलवा-पूड़ी आदि बनाकर मंदिर में चढ़ाते हैं। चंडी माता के बगल में मां काली, हनुमान जी की मूर्ति स्थापित है। इसके अलावा शिव मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा गांव वालों के ऊपर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें