चांदा (सुल्तानपुर)। लखनऊ-वाराणसी रेलमार्ग स्थित चांदा हॉल्ट रेलवे क्रॉसिंग संख्या-47 बृहस्पतिवार व शुक्रवार को अनुरक्षण कार्य के लिए बंद रहेगी। इस वजह से चांदा-पट्टी मार्ग पर यातायात ठप रहेगा। वरिष्ठ खंड अभियंता रेलवे पथ लंभुआ मनोज कुमार की तरफ से पत्र जारी कर इसकी सूचना दी गई है।
बताया कि सुबह आठ बजे से शाम 6.30 बजे तक रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी मरम्मत सहित अन्य कार्य किया जाएगा। इस दौरान राहगीर वैकल्पिक मार्ग कोइरीपुर से रामगंज पुरानी बाजार (नहर) होते हुए पट्टी मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।