फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात मार्गों के सुदृढीकरण के आसार बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के विभिन्न महत्व के सात मार्गों के सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण के आसार बढ़ गए हैं। सांसद के पत्र पर सीएम कार्यालय ने पीडब्ल्यूडी से एस्टीमेट मांगा है। पीडब्ल्यूडी ने एक मार्ग की करीब साढ़े 37 करोड़ की कार्ययोजना शासन को स्वीकृति के लिए भेजी है। अन्य मार्गों की कार्ययोजना बनाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न महत्व के सात मार्ग जर्जर हो चुके हैं। लोकसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सांसद मेनका गांधी को इसकी जानकारी मिली थी। सांसद ने सातों मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए जून में मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
पत्र में सांसद ने मुसाफिरखाना-पारा-बल्दीराय- बहुरावां, कटका-मायंग-धनपतगंज, पापरघाट- बरौंसा- बिरसिंहपुर, मोतिगरपुर-ढेमा-दोस्तपुर, लंभुआ-दियरा-मोतिगरपुर, अलीगंज-कुड़वार व शाहगढ़-कुटीवा-वधूपुर-चांदा मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कराने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव ने पीडब्ल्यूडी से मार्गों के परीक्षण के बाद दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी। सीएम कार्यालय के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता अयोध्या ने करीब 13 किमी कुड़वार-अलीगंज-धम्मौर मार्ग का करीब 37 करोड़ 64 लाख का एस्टीमेट 13 जुलाई को शासन को भेजा है। विभाग अन्य मार्गों का एस्टीमेट तैयार करने में जुटा है।
सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने बताया कि अन्य सड़कों का एस्टीमेट जल्द शासन को पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजा जाएगा। कार्ययोजना स्वीकृत होने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। निर्माण से बड़ी संख्या में लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें