भदैंया/अमहट। केंद्र की अपर मुख्य सचिव आराधना पटनायक ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया, आयुष्मान आरोग्य मंदिर भादा व अहिमाने का निरीक्षण किया। उनके साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक डॉ. अमित ओझा और जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह भी मौजूद थे।
पटनायक ने मरीजों और प्रसूताओं से बात की। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण और आयुष्मान भारत योजना शामिल थे। अपर मुख्य सचिव ने सुविधाओं में और सुधार की आवश्यकता बताई। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत भूषण भी उपस्थित रहे।