सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू होगा। आयोग के आदेश को देखते हुए तहसीलों में प्रशिक्षण का कार्य पूरा करा लिया गया। सदर तहसील में सोमवार को 400 बीएलओ को प्रशिक्षित किया गया।
सदर तहसील में चार पालियों में बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि इसमें मतदाता सूची के प्रगाढ़ विशेष पुनरीक्षण के बारे में बीएलओ को जानकारी दी गई। उनकी आशंकाओं का समाधान किया गया। आयोग की गाइडलाइन के तहत मतदाता सूची का पुनरीक्षण होगा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि तीन नवंबर तक भारत निर्वाचन आयोग ने बीएलओ की तैनाती व प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए थे। पांचों तहसीलाें में बीएलओ का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। मंगलवार से बीएलओ घर-घर प्रत्येक मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित करेंगे। गणना पत्रक के पीछे आयोग की जानकारियां लिखी हुई हैं। प्रत्येक मतदाताओं को उसे भरते हुए अपना हस्ताक्षर करके बीएलओ को वापस करना होगा। गणना पत्रक एकत्र करने के निर्देश बीएलओ को दिए गए हैं। गणना पत्रक भरने में बीएलओ मतदाताओं की मदद करेंगे। इसमें लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।