फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास से मनाया गुरु का प्रकाशोत्सव

Sat, 16 Jan 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह का 351वां प्रकाश उत्सव सिख समुदाय के लोगों ने परंपरागत ढंग से मनाया। सुबह कीर्तन दरबार के बाद गुरुद्वारे पर लंगर का आयोजन किया गया। पंज प्यारे की अगुवाई में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। उस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। पंजाब के वीर खालसा दल के करतब देख लोगों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं।
विज्ञापन


शनिवार को श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का 351वां प्रकाश उत्सव सिख समुदाय के लोगों ने मनाया। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। दोपहर लंगर का आयोजन हुआ। लंगर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लंगर के बाद गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई।

पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन शोभायात्रा शाहगंज चौराहे, चौक, गल्लामंडी, पंजाबी मार्केट, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा आदि स्थानों से होते हुए गुजरी। शोभायात्रा के आगे गुरु सिंह सभा के पदाधिकारी जल छिड़काव व पुष्पवर्षा कर रहे थे। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब वीर खालसा दल की ओर प्रस्तुत किए गए करतब लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सायंकाल गुरुद्वारे पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। रात्रि लंगर में श्रद्धालुओं का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें