भदैंया (सुल्तानपुर)। गोमती नदी के बभनगंवा घाट पर बन रहे पुल का बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स और सेतु निगम के उप परियोजना निदेशक मुकेश कुमार ने निरीक्षण किया।
सीडीओ ने बन रहे पिलर का बारीकी से जायजा लिया। सरिया की मोटाई, बेस तथा उसमें लगे जंक और काटने वाली मशीन का भी जायजा लिया। सीडीओ ने उप निदेशक से निर्माण कार्य की प्रगति व नदी के पानी की धारा बाधित करने के बारे में जानकारी ली।
सीडीओ ने देखा कि 50 से अधिक पुल बनाने वाले मजदूरों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। मजदूरों की सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने पर सीडीओ ने सेतु निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों को फटकार लगाई।