फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ व दो एडीएम बनाए गए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी व दो एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों अधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी दी है। तीनों अधिकारियों को पंचायत चुुनाव से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था देखने का निर्देश दिया गया है।
आयोग की ओर से घोषित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी व दो अपर जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है।
विज्ञापन

सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए डीएम ने तीनों अधिकारियों में ब्लॉक का बंटवारा कर दिया है। सीडीओ अतुल वत्स को डीएम ने दूबेपुर, कुड़वार, बल्दीराय, धनपतगंज व कूरेभार ब्लॉक पर हो रही चुुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन

इसी तरह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी को भदैंया, लंभुआ, प्रतापपुरकमैचा, करौंदीकलां व कादीपुर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन को जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर व अखंडनगर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। आदेश जारी करते हुए डीएम ने तीनों अधिकारियों को नाम निर्देशन से लेकर मतगणना तक की चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें