सुल्तानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी व दो एडीएम को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने तीनों अधिकारियों को ब्लॉकवार जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों अधिकारियों को पंचायत चुुनाव से लेकर मतगणना तक की व्यवस्था देखने का निर्देश दिया गया है।
आयोग की ओर से घोषित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी व दो अपर जिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया है।
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाते हुए डीएम ने तीनों अधिकारियों में ब्लॉक का बंटवारा कर दिया है। डीएम नेे सीडीओ अतुल वत्स को दूबेपुर, कुड़वार, बल्दीराय, धनपतगंज व कूरेभार ब्लॉक में चुुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी है।
वहीं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमाकांत त्रिपाठी को भदैंया, लंभुआ, प्रतापपुरकमैचा, करौंदीकलां व कादीपुर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन को जयसिंहपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर व अखंडनगर का सुपर जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।