फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : दसवीं की परीक्षा में चमकी मेधा

Thu, 16 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर में वंश श्रीवास्तव को कंधे पर उठाकर खु​शियां मनाते साथी छात्र । स्रोत- विद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। घोषित हुए परीक्षा परीणाम में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के वंश श्रीवास्तव 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त मिले। डालिम्स सनबीम स्कूल के अनिकेत यादव को 97.60 और शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल के अदनान 97 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन


बुधवार को परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। सरस्वती विद्या मंदिर के टॉपर वंश श्रीवास्तव को साथियों ने कंधे पर उठाकर खुशियां मनाईं। विद्यालय के शिक्षकों ने उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। परीक्षा परिणाम आते ही स्कूलों में बच्चों का पहुंचना शुरू हो गया।
विद्यालयों के शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में प्रधानाचार्य डॉ. अजय तिवारी ने बच्चों को माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय में आए बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इसी प्रकार केएनआईसी, गोपाल पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर,स्टेला मॉरिस कॉवेंट समेत अन्य स्कूलों में भी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें