फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: महाजितपुर में पहुंचा नल से जल

Thu, 16 Apr 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दूबेपुर विकास खंड की महाजितपुर ग्राम पंचायत में अमर उजाला के अभियान का असर देखने को मिला है। जल जीवन मिशन के तहत यहां पेयजल परियोजना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जिससे अब गांव के 1,594 परिवारों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में करीब 7.79 करोड़ रुपये की लागत से सौ किलोलीटर क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण शुरू हुआ था। टंकी निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था ने पूरे गांव में पाइपलाइन बिछाई और घर-घर कनेक्शन देने का कार्य पूरा किया। हाल ही में सभी घरों तक पानी पहुंचाने का ट्रायल सफल रहा, जिसके बाद नियमित जलापूर्ति शुरू कर दी गई। गांव में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति के लिए यहां जेनरेटर और सोलर पैनल की व्यवस्था की गई है, ताकि ग्रामीणों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े।


पेयजल संकट से मिली राहत, ग्रामीणों में खुशी
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बसंत लाल तिवारी ने बताया कि उनके प्रस्ताव पर ग्राम पंचायत की भूमि पर इस पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। जिससे अब गांव के हर घर तक पानी पहुंच रहा है। ग्रामीण रामराज, भोला यादव, सियाराम तिवारी, राकेश, राजेश मौर्य, राम करन, कलावती और अंजू सहित अन्य लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि इस नई व्यवस्था से अब पेयजल संकट से राहत मिल गई है।
विज्ञापन



प्रतिदिन हो रही मॉनीटरिंग
जल निगम (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता वकार हुसैन ने बताया कि जलापूर्ति व्यवस्था की नियमित निगरानी की जा रही है। ऑपरेटरों के साथ-साथ संबंधित अभियंताओं की भी जवाबदेही तय की गई है। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम टंकी से पानी की आपूर्ति कर लगातार टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें