फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीबीआई को जांच में मिलीं संदिग्ध लेनदेन की फाइलें

Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बीओबी की कोइरीपुर शाखा। संवाद
विज्ञापन
चांदा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए मिलने वाले सरकारी ऋण पर रिश्वतखोरी का खेल उजागर हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा की कोइरीपुर शाखा के शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव और फील्ड ऑफिसर पुष्पक चौधरी पर पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराने के बाद रकम खाते में भेजने के बदले 45 हजार रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई की टीम ने मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया। रात करीब साढ़े बजे तक चली जांच के बाद दोनों को लखनऊ ले जाया गया।
विज्ञापन

सीबीआई से चांदा थाना क्षेत्र के व्यक्ति ने घूसखोरी की शिकायत की थी। 13 जुलाई को सीबीआई ने मामला दर्ज किया और 14 जुलाई को 14 सदस्यीय टीम ने कोइरीपुर शाखा में छापा मारकर ट्रैप की कार्रवाई की। शिकायतकर्ता से 35 हजार रुपये लेते समय फील्ड ऑफिसर पुष्पक चौधरी को गिरफ्तार भी किया। इसके बाद शाखा प्रबंधक स्वर्णिम श्रीवास्तव को भी हिरासत में लेकर बैंक में देर रात तक योजना से जुड़े अभिलेख की जांच की गई। टीम ने फील्ड ऑफिसर के लंभुआ स्थित किराये के आवास पर तलाशी ली और कई दस्तावेज कब्जे में लिए। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों आरोपियों को लखनऊ ले जाया गया है।
सीबीआई की कार्रवाई के बाद बैंक के अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन चुप्पी साधे रहे। शाखा से लेकर उच्च अधिकारियों तक किसी ने भी मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि सीबीआई टीम दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ लखनऊ ले गई। पूरे दिन बैंक परिसर और क्षेत्र में कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


बैंकिंग दस्तावेज सील
सीबीआई टीम ने बैंक में रखे योजनाओं से संबंधित फाइलों को सीलकर अपने कब्जे में लिया। सीबीआई अधिकारी योजनाओं के लाभार्थियों का ब्योरा खंगाल रहे थे, साथ ही फोनकर उनसे घूस के संबंध में जानकारी भी ली जा रही थी। बताया जा रहा है कि फील्ड ऑफिसर पुष्पक चौधरी के आवास से टीम को कई संदिग्ध लेनदेन वाली फाइलें मिली हैं,जिसे अधिकारी अपने साथ लेकर लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें