फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीएचसी में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को हुई परेशानी

Wed, 15 Jul 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर के परिसर में हुआ जलभराव। स्रोत-ग्रामीण
विज्ञापन
दोस्तपुर। देर रात में हुई तेज बारिश से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रवेश द्वार से लेकर कक्ष तक पानी भर गया। जिससे मरीजों को परेशानी हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजीत सिंह यादव ने बताया कि पिछले वर्ष जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए एक बोर कराया गया था, जो सामान्य स्थिति में पानी सोख लेता है।
विज्ञापन


इस बार अधिक बारिश होने से पानी जमा हो गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुछ समय बाद पानी सूख जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। आरोप है कि न तो नगर पंचायत ने सड़क किनारे नाला बनवाकर समस्या का समाधान किया और न ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर से कोई प्रभावी कदम उठाया गया। मरीजों और तीमारदारों को पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें