फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस एटीएम से बैंकों पर बढ़ा दबाव

Tue, 16 May 2017 10:23 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैंकों में लगी लंबी लाइनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद बेपटरी हुए एटीएम अब तक ढर्रे पर नहीं आ सके हैं। कैशलेस एटीएम की वजह से बैंकों पर धननिकासी  का दबाव बढ़ गया है। एटीएम से निराश लोग बैंक पहुंच रहे हैं जिससे वहां भारी भीड़ हो रही है। मंगलवार को जिले के 116 एटीएम में 80 कैशलेस रहे। शहर के अधिकांश एटीएम में करेंसी चेस्ट नहीं लोड हो सका।
विज्ञापन


बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम की व्यवस्था दुरुस्त होने में अभी वक्त लग सकता है। वहीं, बैंक शाखाओं से भी ग्राहकों को जरूरत के हिसाब से धन नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को अधिकतर एटीएम के शटर दिन भर गिरे रहे। शहर के गोलाघाट स्थित आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, बस स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई व सेंट्रल बैंक, विजया बैंक के एटीएम में लोगों को मंगलवार को कैश नहीं मिल सका। बस स्टेशन स्थित एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर कार्डधारकों की लंबी कतार लगी रही। जिले के 116 में 80 एटीएम कैशलेस रहे।

वहीं, पिछले कुछ दिनों से आरबीआई की ओर से बैंक शाखाओं को जरूरत के मुताबिक कैश नहीं मिल पा रहा है। बैंक में कैश कम होने की वजह से ग्राहकों को संतुष्ट करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालांकि बैंक शाखाओं की स्थिति में कुछ सुधार हो रहा है। इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक दिलीप सरकार ने बताया कि उनकी ब्रांच से छह शाखाओं को करेंसी चेस्ट दिया जाता है। आरबीआई की ओर से करेंसी देने में रोक लगाने के बाद कुछ दिनों तक समस्या खड़ी हुई थी। ऐसे में लोगों को भुगतान देने के लिए चालू खाताधारकों का भी सहयोग लिया गया था।
विज्ञापन


अब मुख्यालय से कैश मिलने लगा है। एटीएम पर सोमवार को 13 लाख रुपये लोड कराया गया था। सहालग की वजह से एटीएम में लोड की गई करेंसी एक दिन में ही खत्म हो गई। कुछ दिनों में एटीएम की व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। एसबीआई में भी मंगलवार को धन निकासी के लिए लोगों की लंबी कतार लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें