फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

116 एटीएम में सिर्फ छह से निकला कैश

Sun, 11 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैंकों में तीन दिन के अवकाश के दूसरे दिन कैश मिलने की एकमात्र उम्मीद एटीएम थे पर वे भी दगा दे गए। जिले के 116 एटीएम में 110 कैशलेस रहे। महज एसबीआई के एटीएम पर कैश मिल सका। पर यहां से भी तमाम लोगों को निराश लौटना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के नार्मल चौराहा स्थित आईडीबीआई, दरियापुर स्थित देना बैंक, लखनऊ नाका स्थित बॉब, गोलाघाट स्थित एक्सिस, आईसीआईसीआई, कुड़वार नाका स्थित पीएनबी, सब्जी मंडी स्थित केनरा बैंक, डाकखाना स्थित यूको बैंक समेत अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम रविवार को कैशलेस रहे। सिर्फ बस स्टेशन स्थित एसबीआई के एटीएम पर ही कैश मिल सका।

वहीें, ग्रामीण क्षेत्रों की दशा बेहद खराब है। ग्रामीण अंचल में स्थापित एटीएम के शटर पिछले 10 दिनों से नहीं खुले हैं। ऐसे में लोग अवकाश के दिनों में एटीएम कार्ड लेकर जिला मुख्यालय की ओर रुख करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कादीपुर, मोतिगरपुर, दोस्तपुर, अखंडनगर, करौंदीकलां, सूरापुर, कूरेभार, धनपतगंज, बल्दीराय, कुड़वार, लंभुआ, कोइरीपुर नगर पंचायत समेत अन्य स्थानों पर स्थित कई एटीएम में पिछले एक सप्ताह से कैश नहीं पड़ा है। एलडीएम एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि छुट्टी के कारण निजी एजेंसियां बैंकों से कैश नहीं पाती हैं। ऐसे में एटीएम पर कैश लोड नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें