फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में नहीं हो सका भुगतान

Thu, 24 Nov 2016 10:32 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
कम नहीं हो रही कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोट बंदी के बाद से बैंकों में पुराने नोटों को बदलने व भुगतान पाने को लेेकर मारामारी मची है। जरूरत के मुताबिक करेंसी चेस्ट नहीं मिलने से जिले की शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की शाखाओं पर पेमेंट की समस्या खत्म नहीं हो पा रही है। बृहस्पतिवार को अधिकांश बैंक शाखाओं में खाताधारकों को सिर्फ 2000 रुपये तक का ही भुगतान किया गया। ग्रामीण बैंक की शाखाओं पर भी कैश न मिलने के चलते भुगतान में अड़चन आई। करेंसी बदलने का काम भी कई बैंकों में नहीं हुआ। 
विज्ञापन


डाकघर पर भी नहीं जमा हुआ धन 
डाक घर की शाखाओं में सिर्फ सेविंग, आरडी, एनएससी समेत अन्य खाताधारकों के रुपये ही जमा किए गए। अन्य किसी के लेन-देन में पुरानी नोटों को लेने सेे डाक विभाग के अधिकारियों ने इंकार कर दिया। डाक अधीक्षक एसएन दुबे ने बताया कि डाक घर पर सिर्फ जारी आदेश के अनुरूप ही धन की जमा और निकासी की जाएगी। 

कैशलेस रहे शहर के कई एटीएम 
शहर के अधिकतर एटीएम पर बृहस्पतिवार को कैश नहीं लोड हुआ। गोलाघाट स्थित एक्सिस, आईसीआईसीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, बॉब, सेंट्रल बैंक समेत अन्य कई एटीएम कैशलेेस रहे। सिर्फ एसबीआई के एटीएम पर कैश लोड मिला। हालांकि इन मशीनों पर भी ज्यादा देर तक कैश नहीं टिक सका। भीड़ अधिक होने की वजह से दो घंटे के भीतर एटीएम खाली हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें