फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2650 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास

Thu, 24 Nov 2016 10:27 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
जिले को मिला तोहफा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में लखनऊ- वाराणसी फोर लेन मार्ग का शिलान्यास किया। सभागार में उन्होंने बटन दबाकर 2650 करोड़ रुपये की परियोजना का शिलान्यास किया। गडकरी ने कहा कि यह ऐसे कंक्रीट की सड़क बनाकर देंगे कि 100 साल नहीं टूटेगी।
विज्ञापन


इस मौके पर मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रतापगढ़ सांसद हरिवंश सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रीवाल समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने शहर के आवास विकास मैदान में पार्टी की परिवर्तन यात्रा रैली को भी संबोधित किया।  रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला संयोजक सुशील त्रिपाठी समेत कई भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत अन्य मंत्रियों एवं नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद हरिवंश सिंह, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, डॉ. शत्रुघ्न पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, डॉ. आरए वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी, देवमणि द्विवेदी, अरविंद सिंह राजा समेत कई मौजूद रहे। संचालन क्षेत्रीय मंत्री रामचंद्र मिश्र ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें