कुड़वार। कस्बे में गायत्री मंदिर के पास रहने वाले जयदीप राय व परिवार के लोग बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर सो गए थे। देर रात घर में घुसे चोर कमरे का ताला तोड़कर सूटकेस उठाकर दूर खेत में ले गए।
उसे तोड़कर 27 हजार रुपये नकद और करीब सवा लाख रुपये कीमत के जेवरात व कपड़े उठा ले गए। शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया। पुुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।