फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हर्ष फायरिंग के मामले में दर्ज कराया केस

Sat, 08 Feb 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुुआ (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के रूपी का पूरा चौकी प्रभारी कमलेश दुबे बृहस्पतिवार को गश्त पर थे। आरोप है कि सोशल मीडिया पर गत दिनों एक हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। आस-पास के लोगों से पूछ-ताछ पर व मीडिया पर दिए गए स्थान से पता चला कि घटना लंंभुुआ कोतवाली क्षेत्र के राणानगर की है। हर्ष फायरिंग दो फरवरी की रात एक तिलकोत्सव में की गई थी।
विज्ञापन

वीडियो में हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान उमाशंकर सिंह उर्फ बेटा निवासी भरखरे थाना शिवगढ़ के रूप में हुई। उप निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ लंभुुआ कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें