फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी के मामले में केस दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। हलियापुर थाना क्षेत्र में लगे महाराजा बिजली पासी के स्मृति द्वार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय भाजपाइयों के विरोध जताने पर एक युवक ने फेसबुक आईडी पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष सहित क्षत्रिय समाज पर अभद्र टिप्पणी कर असंतोष बढ़ा दिया। भाजपा बूथ अध्यक्ष सहित अन्य लोगों ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हलियापुर गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने शुक्रवार को हलियापुर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उनके खेत के करीब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सर्विसलेन से कांकरकोला संपर्क मार्ग पर 26 दिसंबर रात में महाराजा बिजली पासी के नाम से एक स्मृति द्वार लगाया गया था। 27 दिसंबर को लोगाें को जानकारी हुई। इसके बाद शैलेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने विरोध जताया था। लोगों का कहना था कि वह महाराजा बिजली पासी को जानते नहीं है, न ही क्षेत्र से उनका कोई सरोकार रहा है। इसके बाद 30 दिसंबर को राहुल पासी ने अपनी फेसबुक आईडी से क्षत्रिय समाज को गाली देकर उनकी छवि को धूमिल किया। राहुल पासी की आईडी से लगातार धमकी देकर क्षेत्र व समाज में विद्वेष पैदा किया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें