फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फायरिंग के मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के कटसारी गांव में रविवार को हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने देर रात चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



तहरीर के अनुसार कटसारी गांव निवासी सुरेंद्र बहादुर मिश्र खेत से आलू से भरी बोरी लेकर घर आए। घर पर पहले से ही तीन लोग बैठे थे। उन लोगों ने बेटे ऋतिक को बुलाने को कहा। इस पर उन्होंने घर में मौजूद ऋतिक को बुला दिया। ऋतिक को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बचाव करने की कोशिश पर पिस्तौल से फायर कर दिया।

गोली ऋतिक के गाल के पास व सुरेंद्र बहादुर के हाथ में लग गई। पुलिस ने सुरेंद्र बहादुर मिश्र की तहरीर पर गांव के ही दीपक मिश्र, बैकुंठ मिश्र, नितेश पांडेय व गोपालपुर के देवेंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज किया है। तीन लोगों पर घटना कारित करने व नितेश पर साजिश का आरोप है। गोली लगने से घायल ऋतिक का ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें