फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे में 17 पर केस दर्ज

Sun, 01 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकलां (सुल्तानपुर)। ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहे 17 लोगों पर हल्का लेखपाल ने केस दर्ज कराया है। करौंदीकलां थाना क्षेत्र के पाकड़पुर गांव से गुजर रहे विजेथुआ महावीरन धाम होकर डेवाढ़ घाट को जाने वाली सड़क पर बंजरिया बाजार के पास ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद अवैध कब्जा नहीं छोड़ने पर हल्का लेखपाल संजय कुमार के मुताबिक ग्राम समाज की जमीन पर गांव के कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किया जा रहा था। रोकने के बावजूद लोग नहीं माने। हल्का लेखपाल ने करौंदीकलां थाने में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को गांव के राम कृपाल, पंजाबी, नंदलाल, सीताराम, अरविंद, सतीश, राम लखन, शिवम, मनोज, सुबास, जितेंद्र, संजय, राजमनि, कतवारू, हरीराम व प्रमोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें