फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मेले में सभी को भाया मोटे अनाज का व्यंजन, किसान हुए सम्मानित

Sun, 01 Dec 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कृ​षि गोष्ठी व मेले में बैठे ​किसान
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि भवन अहिमाने में शनिवार को आयोजित किसान मेले व गोष्ठी में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व किसानों को मोटे अनाज का व्यंजन बहुत भाया। स्टाल संचालकों के साथ ही किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मोटे अनाज उत्पादन के प्रति प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अहिमाने के कृषक मेले में रबी उत्पादकता गोष्ठी व तिलहन मेले में किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन व उससे होने वाले फायदे की जानकारी दी गई। कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिकों ने बताया कि मोटे अनाज के उत्पादन को सरकार बढ़ावा दे रही है। किसानों को छूट दी जा रही है। इन फसलों की सिंचाई और बोआई आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित किया। अधिकारियों के साथ लगे भोजन के स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। लोगो ने विभिन्न व्यंजनों को सराहा। इसमें जिले समेत अन्य जिलों के होटल संचालकों ने स्टॉल लगाया था।
विज्ञापन

एमएलसी ने स्टॉल संचालकों के साथ सोलर पंप में चयनित लोगों महंथू यादव दोस्तपुर, राम बहादुर वर्मा व रामकुमार दूबेपुर, राम प्यारे कुड़वार, शिवचंद्र निवासी दूबेपुर को प्रशस्ति पत्र दिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक से 18 तक की सभी किस्त पाने वाले किसान राम वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, अनिरूद्ध कुमार व बृजेश कुमार पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
डीसी मनरेगा केडी गोस्वामी व पीडी डीआरडीए अशोक कुमार ने किसानों को मोटे अनाज उत्पादन के प्रति प्रेरित किया। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव व जिला कृषि अधिकारी सदानंद चौधरी ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें