फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बैंक शाखा प्रबंधक पर धमकी देने का केस

Sat, 08 Feb 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बा निवासी सहायक शाखा प्रबंधक ने बड़ौदा यूपी बैंक के धनपतगंज शाखा प्रबंधक के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज कराया है। करौंदीकलां थाने के नागनाथपुर गांव निवासी शिव नारायण बड़ौदा यूपी बैंक शाखा शहाबुद्दीनपुर में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वह कादीपुर कस्बे में किराये के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने शुक्रवार को कादीपुर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप है कि बड़ौदा यूपी बैंक शाखा धनपतगंज के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक दिवाकर ओझा व दो अन्य लोगों ने 20 जनवरी सुबह उनके कस्बा स्थित मकान के पास आकर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें