फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: लंभुआ सीएचसी के पूर्व अधीक्षक पर यौन उत्पीड़न व एससी-एसटी का केस दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व चिकित्साधीक्षक को अनुसूचित जाति की महिला स्वास्थ्यकर्मी से अश्लील बातें करना महंगा पड़ गया। पीड़िता ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ लंभुआ कोतवाली में शनिवार को यौन उत्पीड़न, धमकी देने व एससी-एसटी के आरोप में केस दर्ज कराया है। चिकित्सक पर केस दर्ज होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है।
विज्ञापन


पीड़िता के आरोप के मुताबिक गत चार अक्तूबर को तत्कालीन चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पीड़िता के मोबाइल पर फोन किया। आरोप है कि आरोपी चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार ने उनसे अश्लील बातें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपी चिकित्सक ने पीड़िता काे स्थानांतरण कराने की धमकी दी थी।
पीड़िता ने प्रकरण की शिकायत आईजीआरएस पर की थी। पीड़िता व आरोपी चिकित्सक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल ऑडियो में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने यहां तक कह दिया कि सर, हमसे यह सब नहीं हो पाएगा। पीड़िता ने अपने पद से त्यागपत्र देने की भी बात कह डाली थी।
विज्ञापन


अधीक्षक से परेशान स्वास्थ्यकर्मी ने उच्चाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। ऑडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने शनिवार को लंभुआ कोतवाली में चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एससी-एसटी एक्ट, यौन उत्पीड़न व धमकी देने केस दर्ज किया है। लंभुआ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है।

...गलत हरकत से कौन हुआ बदनाम
लंभुआ। वायरल ऑडियो में पीड़िता ने दूसरी महिला स्वास्थ्यकर्मी की तरह से बदनाम हो जाने की भी बात कही है। इसको सुनने से दूसरी महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ भी गलत हरकत किए जाने की बात को बल मिल रहा है। हालांकि, वायरल ऑडियो पर स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि चार सदस्यीय टीम की जांच अभी चल रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। अन्य कोई शिकायत नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें