फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की पिटाई के मामले में पूर्व सांसद समेत दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रदर्शन के दौरान सपा नेता की पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने पूर्व सांसद, उनके भाई के साथ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित सपा नेता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

शहर में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद खान निवासी पूरे फैज खां थाना कुड़वार अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। आरोप है कि पहले पूर्व सांसद मोहम्मद ताहिर खान ने मेराज अहमद के साथ अभद्र व्यवहार किया।
बाद में आजाद पार्क के पास उनके साथ मारपीट की थी। पीड़ित सपा नेता ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने सपा नेता को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और उनका मेडिकल किया।
विज्ञापन

नगर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि मेराज अहमद की तहरीर पर पूर्व सांसद ताहिर खान और उनके भाई फुरकान गनी के साथ ही अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना की विवेचना उपनिरीक्षक आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें