फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जाली दस्तावेज से नौकरी पाने वाले शिक्षक पर केस

Fri, 09 Aug 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर के श्रीसिंह राय भाले सुल्तान इंटर काॅलेज में फर्जी प्रमाण पत्रों के जरिये प्रवक्ता की नौकरी हथियाने के मामले में डीआईओएस की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर के मुताबिक श्रीसिंह राय भाले सुल्तान इंटर काॅलेज हलियापुर के प्रवक्ता जयेश त्रिपाठी ने नौकरी हासिल करने के लिए नाम, जन्मतिथि व स्थायी पते में कूटरचना करते हुए तथ्यों को छिपाया था। जानकारी मिलने पर अमेठी के मल्लूपुर निवासी रामेंद्र पांडेय ने जनता दर्शन में डीएम से शिकायत की थी।

उन्होंने जयेश त्रिपाठी पर नाम व जन्मतिथि में परिवर्तन कर हाईस्कूल का फर्जी प्रमाणपत्र हासिल करके उसके आधार पर आगे की परीक्षाएं उत्तीर्ण करने व श्रीसिंह राय भाले सुल्तान इंटर काॅलेज हलियापुर में प्रवक्ता पद पर नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


डीएम ने इसकी जांच दो सदस्यीय समिति से कराने का निर्देश दिया था। उप जिलाधिकारी बल्दीराय व सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त जांच आख्या 29 फरवरी को दी थी। आख्या के अनुसार प्रवक्ता पर लगाए गए आरोप सही पाए गए थे। इस आधार पर जयेश त्रिपाठी को अपने नाम, जन्मतिथि एवं स्थायी पते में कूटरचना एवं तथ्यगोपन का दोषी पाया गया।

आरोपी शिक्षक को अपने बचाव के लिए साक्ष्यों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था लेकिन उन्होंने अपना समुचित जवाब प्रस्तुत नहीं किया। हलियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें