फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जख्मी हालत में मिला युवक, स्कूल प्रबंधक सहित पांच के खिलाफ केस

Thu, 26 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। शाहगढ़ बाजार में बुधवार की भोर में एक युवक जख्मी हालत में मिला। पुलिस ने उसे लंभुआ सीएचसी में भर्ती कराया। युवक की भाभी ने पड़ोसी स्कूल प्रबंधक और उनके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के आदर्श नगर निवासी रितेश सिंह मंगलवार शाम बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन किया। फोन नहीं उठने पर परिजन परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी रितेश का कुछ पता नहीं चला।
बुधवार भोर शाहगढ़ बाजार में वह जख्मी हालत में मिले। रितेश की भाभी शालिनी सिंह ने राम तीरथ सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विक्रमाजीत सिंह, सुनील सिंह निवासीगण लंभुआ व लोटिया निवासी पंकज सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। शालिनी सिंह ने बताया कि पट्टीदार राम तीरथ सिंह से उनका भूमि विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में आरोपियों ने हमला किया है।
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रबंधक राम तीर्थ सिंह ने बताया कि वारदात से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्हें व उनके परिजनों को गलत नामजद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें