फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों को महंगा पड़ा बिना अनुमति धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई की मांग को लेकर बिना अनुमति धरने पर बैठे कांग्रेसियों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत आठ नामजद व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट स्थित पार्क में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था। आरोप है कि धरने में शामिल कांग्रेसी प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
इसके साथ ही धरने पर बैठे कांग्रेसी नेताओं के पास किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति भी नहीं थी। एसआई अमरेंद्र बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, हाजी मकसूद आलम, सिराज अहमद, तेज बहादुर पाठक, निजामुद्दीन, सुब्रत सिंह सनी, शाहूद खां, श्याम और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें